{"_id":"673efef21efbac6acd08f273","slug":"woman-dies-after-burning-in-fire-in-kabirdham-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: आग में जिंदा जल गई साहस बाई, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका; कई बीमारियों से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: आग में जिंदा जल गई साहस बाई, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका; कई बीमारियों से थी परेशान
Thu, 21 Nov 2024 03:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:06 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में एक महिला आग में जिंदा जल गई है। मामले में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम गगरिया- खम्हरिया में गुरुवार सुबह 10 एक महिला आग में जिंदा जल गई है। महिला का नाम साहस बाई है। मामले में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, पीड़ित खेलावन साहू ने सूचना दी कि उनकी मां साहस बाई की अपने घर से लगे बाड़ी में आग जलने के कारण मृत्यु हो गई है। मृतका बीपी, शुगर, हाथ-पैर दर्द जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से लंबे समय से पीड़ित थी। इसके अतिरिक्त पिछले 7-8 वर्ष से उनकी कमर सही से काम नहीं कर रही थी, जिससे उन्हें चलने-फिरने, उठने-बैठने में काफी कठिनाई होती थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि महिला ने अपनी समस्याओं से परेशान होकर आत्महत्या की होगी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा व जांच जारी है। घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन