फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   woman died after drowning in deep water while bathing in Kelo river

Raigarh: केलो नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से महिला की मौत, मां के साथ गई थी मधु

Sat, 14 Jun 2025 10:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Jun 2025 10:43 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
woman died after drowning in deep water while bathing in Kelo river
केलो नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में केलो नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे केलो नदी में नहाते समय मधु मालती (27) पुत्री चंद्रशेखर खुराना गहरे पानी में डूब गईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शव को पानी से निकालकर अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, मधु मालती की शादी तीन साल पहले हुई थी, जिसके बाद वह अपने मायके हिर्री, सारंगढ़ लौट आई थी। परिवार रोजी-रोटी के लिए रायगढ़ आया और जूटमिल क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था, जहां मधु के पिता चंद्रशेखर ऑटो चलाते थे।
विज्ञापन


हाल ही में परिवार नवापाली गांव के एक ढाबे में काम करने के लिए वहां शिफ्ट हो गया था। शनिवार सुबह मधु अपनी मां के साथ नदी नहाने गई थी। मां नहाकर चली गईं, लेकिन मधु गहरे पानी में चली गईं और उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed