फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman Congress leader's son commits suicide by hanging in Korba

Korba: महिला कांग्रेस नेता के बेटे की फंदे से लटकी मिली लाश, कुछ दिनों से था परेशान; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 18 Oct 2024 06:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

कोरबा में महिला कांग्रेस नेता के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Woman Congress leader's son commits suicide by hanging in Korba
मृतक का फाइल फोटो व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा मानिकपुर चौकी अंतर्गत रवि शंकर शुक्ला नगर स्थित वाल्मीकि आवास में रहने वाले रितेश थापा (34) ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि रितेश देर रात 10 बजे घर पहुंचा था। खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब रात लगभग दो बजे जब उसी मां बाथरूम के लिए उठी तो उसका कमरा खुला हुआ मिला। पास जाकर अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई मिली और उसे देख चीख-पुकार मचाने लगी। इस दौरान आसपास के लोगों को आवाज देकर उठाया और इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मृतक रितेश की मां कांग्रेस नेता हैं और पिछले कई सालों से पार्टी के लिए काम करती आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उसके दो बेटे हैं। रितेश बड़ा बेटा था। वहीं छोटा सोमेश थापा है, जो रायपुर में रहता है और निजी कंपनी में काम करता है। रितेश की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके चले गई थी, जिसे फोन कर बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रितेश वर्तमान में कुछ काम नहीं करता था। बताया जा रहा कि मानसिक रूप से परेशान भी रहा करता था, जिसके चलते उसने ये घातक कदम उठाया होगा। जांच कर रहे मानिकपुर चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी सुदामा ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed