फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman BJP worker creates ruckus in party office in Chhattisgarh over denial of ticket for municipal polls

छत्तीसगढ़: नगर निगम चुनाव में टिकट न मिलने से भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने किया पार्टी कार्यालय में हंगामा

Sun, 05 Dec 2021 11:44 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
पीटीआई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Dec 2021 11:44 PM IST
सार

महिला ने हंगामा उस वक्त किया जब दुर्ग जिले के भिलाई शहर के सुपेला इलाके में भाजपा कार्यलय में 20 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा चल रही थी।

विज्ञापन
Woman BJP worker creates ruckus in party office in Chhattisgarh over denial of ticket for municipal polls
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगर निकाय के चुनाव होने वाले हैं। जाहिर सी बात है राजनीतिक पार्टियां हर एक कार्यकर्ता को टिकट नहीं दे सकती। इस कारण कभी-कभी कार्यकर्ताओं का विरोध भी झेलना पड़ता है। ऐसा ही दुर्ग जिले में भाजपा पार्टी कार्यालय में हुआ, यहां एक महिला कार्यकर्ता ने रविवार को जमकर हंगामा किया। वह नगर निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थी।

विज्ञापन


जब महिला हंगामा कर रही थी तो उस वक्त प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया जा रहा है कि नाराज भाजपा महिला कार्यकर्ता पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे और वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन सहित वरिष्ठ नेताओं के सामने ही कुर्सी फेंक रही है और चिल्ला रही है कि मेरा टिकट कहां है?
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया
महिला ने हंगामा उस वक्त किया जब दुर्ग जिले के भिलाई शहर के सुपेला इलाके में भाजपा कार्यलय में 20 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान नाराज सुमन उन्नी वहां पहुंच गईं और टिकट न मिलने पर पार्टी पर पैसे लेकर नगर निगम चुनाव में टिकट देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने आरोपों का किया खंडन
भाजपा ने इस वार्ड से रीता यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख तीन दिसंबर थी। आरोपों का खंडन करते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के बाद उन्नी ने निराधार आरोप लगाए हैं।


 20 दिसंबर को होंगे चुनाव और 23 दिसंबर को होगी वोटों की गिनती
राज्य में चार नगर निगमों सहित 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव 20 दिसंबर को होंगे। 16 नगर निकायों के 17 वार्डों में उपचुनाव होंगे। वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed