फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Wife killed husband by electrocution in Chhattisgarh

खुद उजाड़ा अपना सुहाग: दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा था पति, पहली ने करंट लगाकर दी खौफनाक मौत; अर्धनग्न मिला शव

Wed, 30 Jul 2025 11:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Jul 2025 11:17 AM IST
सार

करीब दो वर्ष पूर्व मृतक मनोज गुप्ता (50) ने एक युवती (22 वर्ष) से दूसरा विवाह कर लिया था। पहली पत्नी पार्वती गुप्ता (45) और उसके बच्चों ने इसपर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
Wife killed husband by electrocution in Chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज के अधौरा में पत्नी ने करंट लगाकर पति की हत्या कर दी। मृतक दूसरी पत्नी के साथ अलग से किराए के घर में रह रहा था। उसे बीती रात पहली पत्त्नी ने बुलाया और हाथ-पैरों को बांधकर उसे करंट लगा मार डाला। हत्या के बाद पत्नी ने स्वयं को बीमार होना बताया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अधौर निवासी मनोज गुप्ता (50 वर्ष) बीती रात अपनी दूसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में था। रात में उसे पहली पत्नी पार्वती गुप्ता (45 वर्ष) ने घर में बुलाया। घर में उसकी बेटी और दामाद भी आए हुए थे। सभी ने मिलकर मनोज गुप्ता के हाथ पैर बांध दिए। रात में बेटी-दामाद वापस अपने घर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात लगाया करंट, हो गई मौत 
आरोप है कि देर रात पार्वती गुप्ता ने मनोज गुप्ता को इलेक्ट्रिक शॉक दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। जैसे ही मनोज गुप्ता की मौत हुई, परिजन सकते में आ गए। सूचना पर बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मनोज गुप्ता का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना के बाद पार्वती गुप्ता ने स्वयं को बीमार बताया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

दो साल पहले की थी दूसरी शादी 
मनोज गुप्ता का पहला विवाह करीब 27-28 वर्ष पूर्व पार्वती गुप्ता से हुआ था। पहली पत्नी से एक बेटा एवं दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की वह शादी कर चुका है। करीब दो वर्ष पूर्व मनोज गुप्ता ने एक युवती (22 वर्ष) से दूसरा विवाह कर लिया। वह मनोज गुप्ता के घर रहकर पढ़ाई करती थी। युवती से दूसरा विवाह करने पर पहली पत्नी एवं बच्चों ने आपत्ति जताई तो उसने घर छोड़ दिया था और दूसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। शादी के बाद दूसरी पत्नी की नौकरी टीचर के पद पर लग गई थी। 

डेढ़ करोड़ की डिमांड, कर रहे थे प्रताड़ित 
आरोप है कि मनोज गुप्ता द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद पहली पत्नी एवं बच्चों द्वारा विवाद किए जाने पर उसने अपनी पूरी संपत्ति, जमीनें, दुकान एवं किराए में चलने वाली गाड़ियां भी पहली पत्नी एवं बच्चों के नाम कर दी थी। इसके बाद भी वे डेढ़ करोड़ रुपये की डिमांड कर प्रताड़ित कर रहे थे। 

बलरामपुर टीआई भापेंद्र साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता का शव गृहग्राम अधौरा में घर में अर्धनग्न हालत में मिला है। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया करंट लगाकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि घटना में कौन-कौन शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed