{"_id":"663cbddb7222ef9d29001a71","slug":"wife-committed-suicide-by-hanging-herself-after-killing-her-husband-in-manendragarh-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पति की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूली पत्नी, दोनों के बीच हुआ था विवाद; दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पति की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूली पत्नी, दोनों के बीच हुआ था विवाद; दो साल पहले हुई थी शादी
Thu, 09 May 2024 05:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 09 May 2024 05:47 PM IST
सार
मनेन्द्रगढ़ जिले में पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोड़ी थाना क्षेत्र के राधारमन नगर गांव में पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पति-पत्नी की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच मे जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ। विवाद का कारण अभी तक अज्ञात है। विवाद के बाद पत्नी बालकुंवर ने अपने पति प्रदीप पंडो के सिर पर एक पत्थर पटककर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद के घर से कुछ दूर आम के पेड़ पर साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर लटक कर जान दे दी। दोनों की शादी महज एक साल पहले हुई थी। दोनों की उम्र महज 22 और 23 साल थी।
विज्ञापन