फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   wife clashed with the elephants to save her husband from the elephant

एक पत्नी ऐसी भी: पति को बचाने के लिए हाथियों से भिड़ी महिला, उखड़ गया हाथ; दोनों लड़ रहे मौत से जंग

Mon, 31 Mar 2025 10:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Mon, 31 Mar 2025 10:23 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक पत्नि अपने पति की जान बचाने के लिए हाथियों से भिड़ गई। बौखलाए हाथियों ने पत्नी के दायें हाथ को उखाड़ दिया। घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद स्थानीय लोग साहस दिखाते हुए पति-पत्नी को अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
wife clashed with the elephants to save her husband from the elephant
अस्पताल में भर्ती पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ जहां पत्नियां अपने पति की हत्या कर रहीं हैं। मारकर ड्रम में भर रही हैं, या चाय में जहर दे रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक पत्नि अपने पति की जान बचाने के लिए हाथियों से भिड़ गई। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम फुलवार में सोमवार शाम पांच बजे के करीब दो हाथियों ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान पत्नी अदम्य साहस का परिचय देते हुए हाथी से भीड़ गई। इसके बाद बौखलाए हाथियों ने पत्नी के दायें हाथ को उखाड़ दिया। घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद स्थानीय लोग साहस दिखाते हुए पति-पत्नी को अस्पताल ले गए, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम फुलवार में अपने खेत में बंधी गाय को लेने शाम पांच बजे के करीब उस्मान अंसारी (50) अपनी पत्नी असमीना अंसारी (45) के साथ गए थे। इसी दौरान उस्मान दो हाथियों की चपेट में आ गए। यह देख पत्नी असमीना अदम्य साहस का परिचय देते हुए हाथियों से भिड़ गई। गुस्साए हाथियों के ने असमीना का दायां हाथ सूं से उखाड़कर फेंक दिया। घटना के बाद काफी देर तक दोनों दर्द से तड़पते रहे। गांव वाल साहस दिखाते हुए मौके पर पहुंचे। दोनों को रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed