फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Wife along with her lover strangled her husband to death

Sakti: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या, नदी में फेंका शव; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Sun, 02 Apr 2023 10:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Apr 2023 10:30 AM IST
सार

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना सक्ती जिले के  हसौद थाना क्षेत्र के गुंजियाबोड़ गांव की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Wife along with her lover strangled her husband to death
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के गुंजियाबोड़ गांव में अवैध संबंध के कारण 23 वर्षीय प्रेमी प्रमोद साहू के साथ मिलकर पत्नी चानेश्वरी साहू ने अपने पति गणेश साहू की गला दबाकर हत्या कर दी। और उसके शव को सोननदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मृतक गणेश साहू, टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय युवक से अवैध संबंध की वजह अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला चानेश्वरी साहू ने 28 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मार्च की रात उसका पति गणेश साहू घर से कहीं चला गया था। इस बीच पुलिस की जांच से पता चला कि मृतक की पत्नी चानेश्वरी साहू की पड़ोस में रहने वाले प्रमोद साहू से फोन पर बातचीत होती थी। इससे अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। 27 मार्च को रात में चानेश्वरी साहू से मिलने प्रमोद उसके घर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गणेश साहू ने उन्हें कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर उसकी पत्नी और प्रेमी के साथ झगड़ा हो गया था, तब चानेश्वरी साहू ने अपने 23 वर्षीय प्रेमी प्रमोद साहू के साथ गमछे से बांधकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर शव को सोननदी में फेंक दिया था और झूठी कहानी बताकर उनके घर वालों एवं पुलिस वालों को गुमराह किया था। मामले में हसौद पुलिस ने आरोपी पत्नी चानेश्वरी साहू और प्रेमी प्रमोद साहू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed