फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   wife along with her lover killed her husband In jagdalpur

पत्नी ने किया कत्ल: प्रेमी संग मिल पति को मार डाला, शव जलाने के लिए 2 लीटर पेट्रोल व माचिस खरीदी; ऐसे खुला राज

Sat, 12 Jul 2025 09:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Jul 2025 09:32 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की, लेकिन बारिश की वजह से शव नहीं जला सकी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
wife along with her lover killed her husband In jagdalpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। रवीना नागरची ने अपने प्रेमी विदेश मरकाम के साथ मिलकर अपने पति धर्मवीर नेताम (33) की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कोंडागांव के माकड़ी जंगल में फेंक दिया। इतना ही नहीं उसे पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई, जो बारिश के कारण सफल नहीं हुई। कोंडागांव पुलिस ने गहन जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना का खुलासा
30 जून को कोंडागांव के माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मगेदा जंगल में पाउरवेल (ओडिशा) जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। माकड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के पैंट से मिली जली हुई एंटी-रैबिस वैक्सीन की पर्ची और शेड्यूल कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान धर्मवीर नेताम (33), निवासी नगरी, धमतरी के रूप में हुई।

विज्ञापन

पुलिस की जांच और तकनीकी सहायता
कोंडागांव पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टावर डेटा और हजारों नंबरों की गतिविधियों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान विदेश मरकाम का मोबाइल नंबर घटनास्थल पर सक्रिय पाया गया और रवीना नागरची के साथ उसकी लगातार बातचीत सामने आई। विदेश मरकाम बार-बार अपना मोबाइल नंबर और लोकेशन बदल रहा था, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे कोंडागांव बस स्टैंड से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने रवीना के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की।

हत्या का कारण और योजना
पुलिस पूछताछ में पता चला कि रवीना और विदेश मरकाम के बीच अवैध प्रेम संबंध थे। धर्मवीर अपनी पत्नी रवीना को इस बात को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 27 जून को धर्मवीर का स्वास्थ्य खराब होने पर विदेश उसे तमिलनाडु के धरमपुरी से नगरी लाने के बहाने ले गया। रास्ते में उसे कई बार शराब पिलाई गई और ओडिशा के रायघर ले जाया गया। वहां मगेदा जंगल में क्रिकेट बैट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। शव की पहचान छुपाने के लिए दो लीटर पेट्रोल और माचिस खरीदी गई, लेकिन बारिश के कारण शव को जलाने की कोशिश नाकाम रही।

कोंडागांव पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल जांच के आधार पर दोनों आरोपियों रवीना नागरची और विदेश मरकाम, को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed