फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Widespread impact of Sarva Adivasi Samaj bandh protests over local issues in Kondagaon

Kondagaon: सर्व आदिवासी समाज के बंद का व्यापक असर, स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

Sat, 07 Dec 2024 04:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 04:04 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में सर्व आदिवासी समाज द्वारा स्थानीय भर्ती, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामलों की जांच की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया। 

विज्ञापन
Widespread impact of Sarva Adivasi Samaj bandh protests over local issues in Kondagaon
बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले में सर्व आदिवासी समाज द्वारा स्थानीय भर्ती, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामलों की जांच की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया। बंद का असर जिले के सभी पांच विकासखंडों में व्यापक रूप से देखा गया। प्रशासन ने रैली या जुलूस की अनुमति नहीं दी, जिससे सभास्थल पर भीड़ नहीं जुटी। हालांकि, स्कूली छात्रावास के छात्र-छात्राएं सभास्थल पर शामिल होते नजर आए। इस प्रदर्शन को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम और बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल का समर्थन प्राप्त हुआ। विधायक बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बंद का पूर्ण समर्थन करती है।

विज्ञापन


कोंडागांव के व्यापारियों ने भी स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रख प्रदर्शन का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देना, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकना और फर्जी जाति मामलों में सख्त कार्रवाई करना हैं। बंद के दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना सामने नहीं आई, लेकिन बंद ने जिले में जनाक्रोश को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed