फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather will remain dry in Chhattisgarh today, it may rain in the state after two days

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम, प्रदेश में दो दिन बाद हो सकती है बारिश, जानें

Wed, 23 Oct 2024 10:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 23 Oct 2024 10:43 AM IST
सार

Chhattisgarh Weather Update: इन दिनों प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके वजह से रात और तड़के की सुबह ठंड लगने लगी है। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में छीटें पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Weather will remain dry in Chhattisgarh today, it may rain in the state after two days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव होने ठंड लगने लगी है। दिन का पारा गिरने लगा है। दरअसल, इन दिनों प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके वजह से रात और तड़के की सुबह ठंड लगने लगी है। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में छीटें पड़ सकती है। वहीं आज बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अवदबा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर की सुबह तक एक चक्रवाती तूफ़ान में और 24 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। साथ ही बारिश के आसार बनी हुई है। प्रदेश में 24 से अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात का असर दिखने लगा है। ठंड लगने लगा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर एक अवदाब क्षेत्र मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। चक्रवात 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। इसके बाद 24 की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के मध्य के क्षेत्र को एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान के रूप में पार करने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में असर देखने को मिल सकता है। हालांकि आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में धूप निकली हुई है। वहीं अधिकतम तापमान एक डिग्री कम हुआ है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही पारा 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed