फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather will change in Chhattisgarh, the next two days will be hot days, then there will be relief from heat

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दो दिन हॉट डे, फिर मिलेगी गर्मी से राहत

Sun, 30 Mar 2025 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 30 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में हॉट डे के बीच लोगों को राहत मिलने वाली है। सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना बनेगी। आज रविवार को प्रदेश में हॉट डे रहेगा।

विज्ञापन
Weather will change in Chhattisgarh, the next two days will be hot days, then there will be relief from heat
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में हॉट डे के बीच लोगों को राहत मिलने वाली है। सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना बनेगी। आज रविवार को प्रदेश में हॉट डे रहेगा। 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रदेश में हॉट डे रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक अप्रैल की शाम ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दो दिनों में  दो से तीन डिग्री गिरावट हो सकती है। प्रदेश के मध्य भागों में 31 मार्च और एक अप्रैल को हॉट डे रहेगा। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। एक अप्रैल की शाम को ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन


एक अप्रैल को छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश के आसार हैं। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी का मात्रा बढ़ने की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी। हालांकि सुबह और दोपहर तक हॉट डे का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राजधानी रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। आज प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी एक आसार हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed