फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather will change in Chhattisgarh, temperature fluctuations continue

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, जानें...

Wed, 12 Feb 2025 10:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Feb 2025 10:36 AM IST
सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। आगामी दिनों में पारा और चढ़ने वाला है।

विज्ञापन
Weather will change in Chhattisgarh, temperature fluctuations continue
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। आगामी दिनों में पारा और चढ़ने वाला है। हालांकि इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है। इसके साथ ही मौसम में भी बदलाव हो सकता है। आज बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृध्दि होगी। लेकिन कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट हो सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसके असर से दिन में गर्मी बढ़ जाएगी। मौसम में यह बदलाव प्रदेश के सभी जिलों में होगा। साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम है। इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। बीते दिनों प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सुकमा में दर्ज किया गया, जहां तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सरगुजा में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed