फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather will change in Chhattisgarh, mercury will rise by two to four degrees in five days

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों में बढ़ेगा दो से चार डिग्री पारा

Tue, 25 Mar 2025 10:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 25 Mar 2025 10:47 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों में बदल जाएगा। प्रदेश के विभिन्न स्थानों में हो रही बारिश अब थम जाएगी। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही अब तापमान में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
Weather will change in Chhattisgarh, mercury will rise by two to four degrees in five days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों में बदल जाएगा। प्रदेश के विभिन्न स्थानों में हो रही बारिश अब थम जाएगी। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही अब तापमान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि अभी एक द्रोणिका और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश की स्थिति बन सकती है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं जशपुर जिले के जशपुरनगर में सर्वाधिक 53.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसकी वजह से मौसम ठंडा हो गया है। तेज धूप और कड़क गर्मी के बीच बारिश ने राहत लाई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा व हल्की से मध्यम वर्षा हुई। वहीं अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तरी केरल तक आंतरिक महाराष्ट्र से होते हुए, और निचले क्षोभमंडल स्तर पर आंतरिक कर्नाटक तक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 25 मार्च को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर लगातार बना रहेगा। वहीं सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान में 15.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed