फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather will change in Chhattisgarh in the next three days, chances of rain with strong winds

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Sun, 08 Jun 2025 09:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Jun 2025 09:21 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गया है। मानसून बस्तर संभाग से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब प्रदेश में कहीं बारिश, तो कहीं तेज धूप के साथ उमस और भीषण गर्मी पड़ रही है।

विज्ञापन
Weather will change in Chhattisgarh in the next three days, chances of rain with strong winds
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गया है। मानसून बस्तर संभाग से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब प्रदेश में कहीं बारिश, तो कहीं तेज धूप के साथ उमस और भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। अगले तीन दिनों के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है। अगले तीन दिनों के बाद तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसमी सिस्टम के कमजोर होने से मानसून आगे बढ़ नहीं पा रहा है। बस्तर से मानसून आगे बढ़ने में कुछ दिनों इंतजार करना पड़ सकता है। कई क्षेत्रों में आज गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। राजधानी रायपुर में मौसम साफ है। सुबह से ही तेज धूप है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो जगह पर बारिश हुई है। वहीं शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed