फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather will change chances of rain due to cyclone  in Chhattisgarh

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवती तूफान की वजह से बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

Fri, 29 Nov 2024 10:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Nov 2024 10:45 AM IST
सार

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित गहरे अवदाब बना हुआ है। इसकी तीव्रता अगले 12 घंटे में बढ़ाने की संभावना है। इसके प्रभाव से 30 नवंबर से छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather will change chances of rain due to cyclone  in Chhattisgarh
CG Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ठंड के बीच कोहरा और बादल छाए रहेंगे। साथ बारिश होने वाली है। एक गहरे अवदाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में न ही ज्यादा और न ही कम बदलाव होगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। वहीं आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित गहरे अवदाब बना हुआ है। इसकी तीव्रता अगले 12 घंटे में बढ़ाने की संभावना है। इस क्षेत्र के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरने की संभावना है। इसके प्रभाव से 30 नवंबर से छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में सुबह से ही कोहरा छाए रहने और आकाश आंशिक मेघमय में रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक गहरे अवदाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर 30 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नवी का प्रवेश हो रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में 30 नवंबर से बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज 29 नवंबर को छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यहां आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। प्रदेश में आगामी दो दिनों के बाद एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed