{"_id":"67a6e1f3c8619abe6301afa9","slug":"weather-will-change-again-in-chhattisgarh-mercury-will-rise-in-the-coming-days-sun-will-start-to-sting-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आगामी दिनों में चढ़ेगा पारा, चुभने लगेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आगामी दिनों में चढ़ेगा पारा, चुभने लगेगी धूप
Sat, 08 Feb 2025 10:18 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:18 AM IST
सार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद कुछ दिनों तक पारा में कोई बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर और मध्य भागों में बदलाव हो सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंड बढ़ गई है।
प्रदेश में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं अब ठंड की वापसी हो गई है। मौसम में बदलाव होने से आगामी दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं आज आठ फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि का दौर शुरू होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने के बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उत्तरी और मध्य भागों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंडी लौट सकती है। हालांकि इस बीच मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान दो से चार डिग्री तक गिरने के बाद दोबारा तीन डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री का आसपास रहने की संभावना है।