फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather will change again and chances of thunderstorm and rain for five days mercury will rise in plains in CG

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, पांच दिन अंधड़-बारिश के आसार, मैदानी हिस्सों में चढ़ेगा पारा

Wed, 16 Apr 2025 10:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 16 Apr 2025 10:45 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शाम के समय तेज हवाओं के साथ गरज चमक हो रही है। साथ ही बौछारें भी पड़ रही है।

विज्ञापन
Weather will change again and chances of thunderstorm and rain for five days mercury will rise in plains in CG
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शाम के समय तेज हवाओं के साथ गरज चमक हो रही है। साथ ही बौछारें भी पड़ रही है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं शाम के समय बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक एक दो जगह पर गृह चमक के साथ तेज हवा चलने और बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी भागों में 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक और ओले गिर रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में भी शाम के समय मौसम बदला और तेज हवाएं शुरू हुई। यहां शाम के समय गरज चमक के साथ बारिश हुई। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बन रहा सिस्टम
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। वहीं एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण तटीय ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 


राजनांदगांव रहा सबसे गर्म इलाका
बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। यहां दिन का पारा 40.5 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है, जहां रात का पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed