फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   weather update in chhattisgarh; wheat crop damage due to rain and hail youth dies due to lightning in Kabirdha

गाज गिरने से युवक की मौत: कबीरधाम में देर रात बारिश और ओले, गेहूं की फसल को नुकसान; कई वाहन कीचड़ में फंसे

Sun, 23 Apr 2023 03:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Apr 2023 03:31 PM IST
सार

ज्यादातर किसानों ने गेहूं की फसल काटकर खेत में रखी है। बारिश के कारण फसल भीग रहा है। इसके अलावा कई किसानों के खड़ी फसल में बारिश के चलते नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
weather update in chhattisgarh; wheat crop damage due to rain and hail youth dies due to lightning in Kabirdha
बारिश के चलते कीचड़ से सनी सड़कें। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शनिवार शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे है। इसके चलते गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने फसल को काटकर खेत में रखा था। जिले में गन्ने की फसल को भी नुकसान है। वहीं सड़कें कीचड़ से सन गई। बस और ट्रक सहित कई वाहन उसमें फंसे रहे। इसके अलावा आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 35 साल के एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल ग्राम बोदाई में लालू बैगा अपने घर के बाहर बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी आकाशीय बिजली के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। देर शाम को युवक के शव को बोड़ला के सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहीं रविवार को जिले में मौसम खुल गया है। ज्यादातर किसानों ने गेहूं की फसल काटकर खेत में रखी है। बारिश के कारण फसल भीग रहा है। इसके अलावा कई किसानों के खड़ी फसल में बारिश के चलते नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन




पोंड़ी से बिलासपुर हाईवे निर्माण में परेशानी 
जिले में ग्राम पोंड़ी से पांडातराई, पंडरिया होते हुए मुंगेली-बिलासपुर तक हाईवे सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण निर्माण के दिक्कत हो रही है। पांडातराई के पास सड़क में मिट्टी डाले जाने के कारण यहां कीचड़ हो गया है, जिसके कारण लोगों को काफर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहीं है। जब भी बारिश होती है तो यहां आने जाने में दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed