{"_id":"68130206e1e66158700442dd","slug":"weather-takes-a-turn-in-chhattisgarh-chances-of-rain-with-thunder-and-lightning-for-the-next-five-days-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, अगले पांच दिनों गरज-चमक के साथ बारिश के आसार,जानें IMD का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, अगले पांच दिनों गरज-चमक के साथ बारिश के आसार,जानें IMD का अलर्ट
Thu, 01 May 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 01 May 2025 10:39 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन, तेज हवा और बारिश के आसार है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन, तेज हवा और बारिश के आसार है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। दिन का पारा 37 डिग्री के करीब पहुंचा है, जो कि बीते दिनों की तुलना में गिरावट हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ 30-40 किमी रफ्तार से तेज हवा चलने और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। यह गतिविधि अगले पांच दोनों तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।
आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ है। शाम के समय मौसम बदलने की संभावना है। बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बीते दिनों बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई। वहीं सबसे गर्म जिला रायपुर रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17 डिग्री दर्ज किया गया।