{"_id":"69784382c342a9504d0d7023","slug":"weather-patterns-will-change-again-in-chhattisgarh-with-cold-and-light-rain-expected-at-some-places-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश के भी आसार
Tue, 27 Jan 2026 10:19 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:19 AM IST
सार
जनवरी का महीना अब समाप्ति की ओर है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी का महीना अब समाप्ति की ओर है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड के साथ-साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दो मौसम तंत्र सक्रिय हैं और जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से 28 जनवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते कुछ दिनों से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन अब फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 30 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी महसूस किया जाएगा। 27 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28 और 29 जनवरी को सरगुजा और आसपास के बिलासपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जबकि अन्य जिलों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।
राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।