{"_id":"6973011339984591fc06fc3f","slug":"weather-fluctuations-continue-relief-from-cold-provided-coming-days-night-temperature-increase-in-cg-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, आगामी दिनों ठंड से मिलेगी राहत, रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, आगामी दिनों ठंड से मिलेगी राहत, रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी
Fri, 23 Jan 2026 10:33 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:33 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को राहत भरी जानकारी दी है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को राहत भरी जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा और आने वाले दिनों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल छत्तीसगढ़ को प्रभावित करने वाले दो मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवाओं में द्रोणिका के रूप में मौजूद है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में तेज रफ्तार पश्चिमी जेट स्ट्रीम बह रही है। इन सिस्टमों के कारण तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इसके बाद उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार फिलहाल नहीं हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर नजर आएगा। सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।