फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes in Chhattisgarh, possibility of rain with thunder and lightning, know IMD alert

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, जानें IMD का अलर्ट

Sat, 22 Mar 2025 10:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 22 Mar 2025 10:22 AM IST
सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली है। तेज धूप और गर्मी के बीच अब बारिश होने लगी है। इससे वातावरण ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है।

विज्ञापन
Weather changes in Chhattisgarh, possibility of rain with thunder and lightning, know IMD alert
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली है। तेज धूप और गर्मी के बीच अब बारिश होने लगी है। इससे वातावरण ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हो रही है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार आज शनिवार को प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में बारिश के आसार हैं। इन क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज हवा और वह ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं 22 मार्च रविवार को पूरे प्रदेश में यह गतिविधि जारी रहेगी। सभी क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना रहेगी। इसके बाद 23 मार्च को यह गतिविधि कम हो जाएगी, हालांकि कई इलाकों में संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में दोस्त 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है इसके बाद आगामी 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो जगह पर हल्की बारिश हुई है। वहीं बलरामपुर जिले केस सामरी में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री मानव में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर 
पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ मंडलीय स्तरों पर एक दूरी का के रूप में बना हुआ है, जिसकी दूरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। वहीं मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। दूसरी और एक द्रोणिका का दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। हवाएं भी चल रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed