{"_id":"696f0bd6e903a9b724098c11","slug":"weather-changes-in-chhattisgarh-day-heat-increases-night-cold-persists-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन में बढ़ी गर्मी, रात की ठंड बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन में बढ़ी गर्मी, रात की ठंड बरकरार
Tue, 20 Jan 2026 10:30 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:30 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर से लोगों को मौसम के बदलाव का साफ अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर से लोगों को मौसम के बदलाव का साफ अहसास हो रहा है। बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन चढ़ते-चढ़ते अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया। यानी रात की तुलना में दिन का पारा लगभग दोगुना हो गया, जिससे दोपहर में गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है।
राज्य के अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति बनी हुई है। दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। अगले दो दिनों तक दिन के तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, हालांकि इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट भी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का मौसम अब ढलान पर है। सुबह और रात के समय ठंड का असर अभी बना हुआ है, लेकिन दिन निकलते ही धूप की तेज़ी गर्मी का एहसास कराने लगी है। पिछले कुछ दिनों से सुबह सात–आठ बजे तक हल्की ठंड महसूस हो रही है, इसके बाद धूप तेज हो जाती है और वातावरण में गर्माहट बढ़ने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे पहले मैदानी इलाकों में ठंड का प्रभाव कम होगा, फिर बस्तर और सरगुजा संभाग में भी धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। हालांकि फरवरी और मार्च के दौरान रात की हल्की ठंड बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम के इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है। दोपहर में लोग हल्के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, वहीं सुबह और देर रात अब भी स्वेटर और जैकेट की जरूरत महसूस हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहना जरूरी है।
राजधानी रायपुर की बात करें तो आज सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप तेज रह सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने के संकेत हैं, जिससे प्रदेश में धीरे-धीरे बसंत के बाद गर्म मौसम की दस्तक महसूस होने लगेगी।