फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes in Chhattisgarh, chances of rain with thunderstorms for the next two days, know IMD alert

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आगामी दो दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

Fri, 04 Apr 2025 11:00 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 04 Apr 2025 11:00 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दोनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश भर में बादल छाए हुए हैं और हल्की मध्यम बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather changes in Chhattisgarh, chances of rain with thunderstorms for the next two days, know IMD alert
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दोनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश भर में बादल छाए हुए हैं और हल्की मध्यम बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम में बदलाव होने से फिर से पर चढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवा की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवा ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई गई है। यानी की बारिश की गतिविधि कम हुई है, लेकिन प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ हल्की मध्यम बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट हुई है। यह गतिविधि कम हो गई है, लेकिन आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। आज शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में  बादल छाए रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में यहां चार डिग्री तक तापमान में गिरावट हुई है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रवर्ती घेरा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडीशा पर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों से बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं शाम के समय बारिश भी हुई। 


प्रदेश में सबसे गर्म इलाका जगदलपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed