{"_id":"6826cc069cbf1ebfb406202f","slug":"weather-changes-in-chhattisgarh-chances-of-rain-with-thunder-and-lightning-in-many-parts-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज भी कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज भी कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
Fri, 16 May 2025 10:54 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 16 May 2025 10:54 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज धूप और भीषण गर्मी तो कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज धूप और भीषण गर्मी तो कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है। साथ ही कई हिस्सों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे गर्म इलाका रायपुर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक दक्षिणी भागों में एक-दो जगह पर गरज चमक, वज्रपात, तेज हवाएं और हल्की मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शिष्य और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियों अनुकूल है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में गरज चमक के साथ हवा चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आज राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।