फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes in Chhattisgarh, chances of rain with thunder and lightning in many areas, know IMD alert

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

Thu, 03 Apr 2025 11:05 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 03 Apr 2025 11:05 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। आज गुरुवार से प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे।

विज्ञापन
Weather changes in Chhattisgarh, chances of rain with thunder and lightning in many areas, know IMD alert
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। आज गुरुवार से प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। साथ ही बारिश की स्थिति बनी है। इस बीच अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में कुछ डिग्री गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ एवं मराठवाड़ा होते हुए मध्य महाराष्ट्र और समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। इसके समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात के समय हल्की ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं आज हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट में बताया कि छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। आज से छत्तीसगढ़ में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है। यह मौसम की गतिविधि आगामी दो दिनों तक रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पिछली 24 घंटे के दौरान मौसम मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच अब तापमान में गिरावट होने की संभावना है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed