फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes in Chhattisgarh, chances of rain in many districts, relief from heat

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Wed, 30 Apr 2025 10:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 30 Apr 2025 10:45 AM IST
सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम पल भर में बदल रहा है। कई इलाकों में बारिश तो कहीं तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। आज बुधवार को कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम में बदलाव होने से तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन
Weather changes in Chhattisgarh, chances of rain in many districts, relief from heat
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम पल भर में बदल रहा है। कई इलाकों में बारिश तो कहीं तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। आज बुधवार को कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम में बदलाव होने से तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिन का पारा में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच वातावरण नम हो गई है। आज एक दो जगहों पर तेज मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


आज प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिमी हवाओं के साथ औसत समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर स्थित है। वहीं उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तरी केरल तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed