फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes in Chhattisgarh, alert issued for strong winds, lightning and rain in 21 districts

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 21 जिलों में तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश का अलर्ट जारी

Sun, 08 Jun 2025 06:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Jun 2025 06:43 PM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधि रुक गई थी। वहीं आज शाम को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में शाम चार बजे से बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Weather changes in Chhattisgarh, alert issued for strong winds, lightning and rain in 21 districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधि रुक गई थी। वहीं आज शाम को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में शाम चार बजे से बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली सहित 21 जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस दिनों प्रदेश में कहीं बारिश, तो कहीं तेज धूप के साथ उमस और भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है। अगले तीन दिनों के बाद तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। 


प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो जगह पर बारिश हुई है। वहीं शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed