फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes and warning of heat and storm-rain in Chhattisgarh

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गर्मी और आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Sat, 19 Apr 2025 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 19 Apr 2025 10:37 AM IST
सार

CG Weather News: आने वाले दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और बारिश की गतिविधि भी झेलनी पड़ सकती है। दिन का पारा दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इस बीच गरज चमक के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather changes and warning of heat and storm-rain in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप और गरज चमक के साथ बारिश भी हो रही है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इन दिनों मौसम सुबह से तेज धूप के बाद शाम के समय करवट ले रही है। फिर तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश हो रही है।   
विज्ञापन


आने वाले दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और बारिश की गतिविधि भी झेलनी पड़ सकती है। दिन का पारा दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इस बीच गरज चमक के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में मध्य भागों में दिन का पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तर भागों में दो से तीन डिग्री और दक्षिण भागों में एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में मेघ-गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शाम के समय बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर तेज हवाएं चलाने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रायपुर में तेज हवाएं चली। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश हुई। प्रदेश के एक दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed