फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Water supply affected in CM house,Raj Bhavan and civillines at raipur

पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी बरबाद:  सीएम निवास, राजभवन समेत कई इलाकों में नहीं पहुंचा पानी

Tue, 14 Feb 2023 07:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 07:09 PM IST
सार

कार्रवाई के नाम पर हिलाहवाला है। मामले में जमकर उदासीनता बरती जा रही है। आए दिन कहीं न कही पाइप लाइन फूटी हुई दिख जाती है। इस वजह से लोग भारी परेशान हैं। वहीं आने- जाने वाले राहगीरों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन
Water supply affected in CM house,Raj Bhavan and civillines at raipur
सड़क पर बह रहा पानी, लोग हो रहे रहे परेशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों पानी को लेकर चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में ही कई जगहों पर पाइप लाइन फूट गई है। इसकी वजह से हर दिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूदे बैठे हैं। कार्रवाई के नाम पर हिलाहवाला है। मामले में जमकर उदासीनता बरती जा रही है। आए दिन कहीं न कही पाइप लाइन फूटी हुई दिख जाती है। इस वजह से लोग भारी परेशान हैं। वहीं आने- जाने वाले राहगीरों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। 

विज्ञापन




दरअसल, रायपुर में पाइपलाइन फूटने से मंगलवार को सीएम निवास, राजभवन समेत सिविल लाइन इलाके में हजारों लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंचा। महिला थाना बैरन बाजार के पास पाइपलाइन खराब है। इसके चलते एक घंटे में हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है। हालांकि नगर निगम और फिल्टर प्लांट के कर्मचारी पाइप लाइन को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। पाइप लाइन के कंट्रोलर वॉल को बंद किया गया है। 
विज्ञापन




इन इलाकों में नहीं पहुंचा पानी
पाइप लाइन फूटने से सिविल लाइन, राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, स्वास्थ्य मंत्री निवास, पुलिसकर्मियों समेत हजारों लोगो के घर आज पानी नहीं पहुंचा। बीती रात करीब 11 बजे पाइप लाइन फूटी हुई। इसे सुधारने की कवायद चल रही है। एरिया के चार नंबर पानी टंकी प्रभावित हुई है। इसके चलते 15 वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं हुई। टैंकर से पानी सप्लाई किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारी का कहना है
मामले में फिल्टर प्लांट अधिकारी नरसिंह ने बताया कि कल रात से पाइप लाइन फूटी है। लगभग आधे से एक घंटे तक पानी बह रहा है। सूचना पर फिल्टर प्लांट और नगर निगम की ओर से तुरंत पाइपलाइन कंट्रोलर को बंद कर दिया गया। इसके बाद सुबह में फिल्टर प्लांट और नगर निगम की सहायता से पाइप रिपेयरिंग का काम चल रहा है। जल्द ही पेयजल की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed