फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Water distribution system strengthened in Raipur, pipeline report summoned from all zones

Raipur News: रायपुर में जल वितरण व्यवस्था मजबूत, सभी जोनों से पाइपलाइन की रिपोर्ट तलब

Thu, 15 Jan 2026 05:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 15 Jan 2026 05:58 PM IST
सार

नगर निगम रायपुर क्षेत्र में नागरिकों को नियमित और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया है। शहर के 70 वार्डों में स्थित 45 जल टंकियों के माध्यम से जल वितरण वाहिनियों द्वारा घर-घर पानी की आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
Water distribution system strengthened in Raipur, pipeline report summoned from all zones
नगर निगम रायपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम रायपुर क्षेत्र में नागरिकों को नियमित और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया है। शहर के 70 वार्डों में स्थित 45 जल टंकियों के माध्यम से जल वितरण वाहिनियों द्वारा घर-घर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के जल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में जल वितरण पाइपलाइन सुरक्षित और उपयुक्त स्थानों से होकर गलियों में बिछाई गई हैं। छोटे मार्गों और एक वार्ड से दूसरे वार्ड के बीच पाइपलाइन डालते समय कई स्थानों पर नालियों को पार करना पड़ता है। ऐसे मामलों में नालियों के प्राकृतिक जल प्रवाह को प्रभावित किए बिना पाइपलाइन को ऊपर उठाकर क्रॉस कराया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि कुछ इलाकों में घरेलू नल कनेक्शन नालियों के भीतर से गुजर रहे थे, जिन्हें बीते दो से तीन वर्षों में विशेष अभियान चलाकर संबंधित जोनों के जल विभाग द्वारा ऊपर शिफ्ट कराया गया है। इसके अलावा जिन स्थानों पर जल वितरण की मुख्य पाइपलाइन नालियों के ऊपर से गुजर रही है, वहां बड़ी पाइपलाइनों को केसिंग लगाकर सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने सभी जोनों से पाइपलाइन से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट भी मंगाई है, ताकि जल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed