फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ward Aya working in primary health centre complaint against CMO in molestation case in sukma

CG: किचन में करता था डबल मीनिंग बातें...सीएचएमओ की ये आदतें आया को करती थीं परेशान, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Thu, 18 Dec 2025 12:07 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 18 Dec 2025 12:07 PM IST
सार

सुकमा में सीएमएचओ पर महिला वार्ड आया ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच टीम गठित की। पीड़िता का आरोप है कि पद का दबाव बनाकर उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया।

विज्ञापन
Ward Aya working in primary health centre complaint against CMO in molestation case in sukma
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

सुकमा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किस्टाराम में पदस्थ एक वार्ड आया के साथ सीएमएचओ द्वारा अश्लील बातें और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पत्र के वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद कलेक्टर ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन

सुकमा के सीएमएचओ आरके सिंह पर स्वास्थ्य विभाग की ही एक महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर सुकमा को दी। कलेक्टर देवेश ध्रुव ने तत्काल जांच टीम गठित कर महिला का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किस्टाराम में पदस्थ थी, लेकिन 21 अगस्त को अचानक उसका तबादला सीएमएचओ कार्यालय कर दिया गया। इसके बाद उसे कार्यालय के बजाय सीएमएचओ के घर पर भोजन बनाने की ड्यूटी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि खाना बनाते समय सीएमएचओ उसे अकेला पाकर पकड़ते, गले लगाते और डबल मीनिंग बातें करते थे। विरोध करने पर भी वे अपने पद का दबाव बनाते रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed