फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Waqf Amendment Bill welcomed, Muslims burst firecrackers in Raipur, distributed sweets

CG News: वक्फ संशोधन बिल का स्वागत, मुसलमानों ने रायपुर में की आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां

Wed, 02 Apr 2025 07:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 02 Apr 2025 07:31 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में आज बुधवार को राजधानी रायपुर के घड़ी चौक पर संसद में प्रस्तुत वक्फ बोर्ड संशोधन का आतिशबाजी करके स्वागत किया।

विज्ञापन
Waqf Amendment Bill welcomed, Muslims burst firecrackers in Raipur, distributed sweets
वक्फ संशोधन बिल का स्वागत, मुसलमानों ने रायपुर में की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में आज बुधवार को राजधानी रायपुर के घड़ी चौक पर संसद में प्रस्तुत वक्फ बोर्ड संशोधन का आतिशबाजी करके स्वागत किया। इसे गरीब मुस्लिमों के हित में उठाया गया एक ऐतिहासिक व क्रांतिकारी कदम बताते हुए मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू को बधाई दी। इस मौके पर मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 'न दूरी है, न खाई है- मोदी हमारा भाई है'।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि आज जो वक्फ़ संशोधन बिल लाया गया है, उससे घोटालों पर कड़ी रोक लगेगी और जो अवैध कब्जाधारी हैं, उन पर लगाम लगेगी। ये अवैध कब्जाधारी अरबों रुपए की संपत्तियों पर सालों से अतिक्रमण करके बैठे हुए हैं, उन पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर को साथ में शामिल किया गया है, ताकि कलेक्टर के द्वारा राजस्व मामलों के निपटारे जल्दी हों और राजस्व रिकॉर्ड सही कर उनका अतिक्रमण हटाया जा सके। 
विज्ञापन


मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि जब वह अतिक्रमण हटेंगे तो वहां पर अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए वहां स्कूल, अस्पताल बनाए जाएंगे। इन अतिक्रमणों के हटने से वक्फ सम्पत्तियों से सरकारी खजाने में 12 हजार करोड़ रुपए की आवक होगी जो अभी महज 162 करोड़ रुपए है। इस वक्फ विधेयक में पहली बार दो महिला सदस्यों की नियुक्ति का प्रावधान करके नारी सशक्तीकरण की दिशा में भी केंद्र सरकार ने क्रांतिकारी कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वक्फ संशोधन विधेयक के जरिए बोर्ड के न्यायाधिकरण की शक्तियों में वृद्धि की जा रही है। वक्फ़ संपत्तियों का डिजिटलिकरण किया जा रहा है ताकि डॉक्यूमेंट मजबूत हों। इसी प्रकार प्रतिवर्ष ऑडिट का प्रावधान किया गया है। बोर्ड में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की भी नियुक्ति की जा रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इस कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मखमूर इकबाल खान, प्रदेश प्रवक्ता तौकीर रजा, प्रदेश उपाध्यक्ष असगर अली, रजिया खान, शेख निजाम, गुलाम गौस खान, आरिफ नियाजी, इजराइल खान सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed