फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vishnudev Sai said familyism prevails in other parties and democracy in BJP

CG: सीएम विष्णुदेव साय बोले- दूसरी पार्टी में परिवारवाद चलता है और भाजपा में लोकतंत्र, सभी को मिलता है सम्मान

Sat, 16 Dec 2023 03:12 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Dec 2023 03:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि दूसरी पार्टी में परिवारवाद चलता है, लेकिन भाजपा में लोकतंत्र है। अगर कार्यकर्ता निष्ठा, ईमानदारी के साथ परिश्रम करता है तो इसका फल उसको पार्टी से जरूर मिलता है।
 

विज्ञापन
Vishnudev Sai said familyism prevails in other parties and democracy in BJP
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, 'आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह पार्टी विचारधाराओं की पार्टी है। इसमें नीति, नियम होते हैं और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होता है। अगर कार्यकर्ता निष्ठा, ईमानदारी के साथ परिश्रम करता है तो इसका फल उसको पार्टी से जरूर मिलता है। दूसरी पार्टी में परिवारवाद चलता है, लेकिन भाजपा में लोकतंत्र है।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा 'मैं एक किसान का बेटा हूं और बहुत कम उम्र में जिम्मेदारियां मिलीं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस पद तक पहुंचूंगा। मैं लगातार दो बार विधायक चुना गया और चार बार सांसद रहा। मैंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया। मैं पार्टी का आभारी हूं कि मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मुझे विश्वास है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मैं इस पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए सफल होऊंगा।'

 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है, 'कई संस्थाएं पार्टी के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाकर राष्ट्रवाद और भारतीय जनता पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन यह ज्यादा दूर तक नहीं जाएगा और इसका नतीजा हाल के विधानसभा चुनावों में देखा गया।'

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव का प्रदेश में बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही साय को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। साल 2023 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुनकुरी सीट से जीत हासिल की है। विष्णुदेव साय साफ छवि के नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद भी वे पार्टी से लगातार जुड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed