{"_id":"68bd67bc47c0d7552b009085","slug":"vishnudev-sai-cabinet-meeting-on-9-september-all-14-ministers-will-be-present-many-important-proposals-may-b-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 9 सितंबर को: सभी 14 मंत्री होंगे शामिल, कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 9 सितंबर को: सभी 14 मंत्री होंगे शामिल, कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा संभव
Sun, 07 Sep 2025 04:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 07 Sep 2025 04:38 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 9 सितंबर को कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 9 सितंबर को कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में होगी। साय कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी, जिसमें सभी 14 मंत्री शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसमें बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज, किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां, आगामी त्योहारी सीजन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, निवेश प्रोत्साहन से जुड़े प्रस्ताव और कुछ विभागों से संबंधित नीतिगत निर्णयों पर विचार किया जा सकता है।
पिछली कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को हुई थी। तब मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ था और सीमित मंत्रियों की उपस्थिति में केवल चुनिंदा प्रस्तावों पर चर्चा हो सकी थी। अब पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन के बाद साय सरकार की यह पहली सामूहिक बैठक होने जा रही है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।