{"_id":"68dbe241e55aa713c405c22c","slug":"vishnudeo-sai-cabinet-meeting-100-special-educators-will-be-recruited-know-here-cabinet-decisions-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती, जानिए साय कैबिनेट बैठक के अहम फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती, जानिए साय कैबिनेट बैठक के अहम फैसले
Tue, 30 Sep 2025 07:29 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:29 PM IST
सार
Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर मंगलवार को दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर मंगलवार को दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षा मुख्यमंत्री साय ने की। मंत्रिपरिषद की बैठक में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती के लिये स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 के प्रावधानों में एक बार के लिये छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की अनुमति दी है। शिक्षा विभाग के भर्ती नियम-2019 को शिथिल करते हुए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती चयन परीक्षा के स्थान पर एक बार मेरिट के आधार पर करने का अनुमोदन मंत्रिपरिषद ने प्रदान किया।
विज्ञापन
मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो रहे 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमिताभ जैन को भावभीनी दी गई। नवनियुक्ति मुख्य सचिव विकास शील (भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच) का स्वागत किया गया। उन्होंने आज ही पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
यहां जानें साय कैबिनेट के अन्य अहम फैसले-
- मंत्रिपरिषद की बैठक में शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रक्रिया में पात्र पाए जाने वाले बैंक/वित्तीय संस्था से सम्पादित किए जाने वाले एमओयू के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन
- मंत्रिपरिषद ने दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि रूपये 24,50,05,457/- (रुपये चौबीस करोड़ पचास लाख पांच हजार चार सौ सत्तावन मात्र) एकमुश्त वापस किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के द्वारा राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा हेतु न्यूनतम 3 प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण प्रदाय किया जाता है।