फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   villagers were fulfilled by Collector public hearing in  Raipur

Raipur News: कलेक्टर जनदर्शन से ग्रामीणों के उम्मीदों की आस हुई पूरी, महज 15 दिनों के भीतर हुआ सारा काम

Tue, 06 Aug 2024 02:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Aug 2024 02:56 PM IST
सार

छह साल से जो जमीन रजिस्ट्री विक्रेता की वजह से रूकी थी, वह जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद महज 15 दिनों के भीतर हो गई।

विज्ञापन
villagers were fulfilled by Collector public hearing in  Raipur
कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिला के धनेली गांव के ग्रामीणों की छह साल से रूकी जमीन की रजिस्ट्री महज पखवाड़े से कम समय में हुई। छह साल से जो जमीन रजिस्ट्री विक्रेता की वजह से रूकी थी, वह जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद महज 15 दिनों के भीतर हो गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और उनके नेतृत्व में हो रहे त्वरित काम की सरहाना की। ग्रामीणों ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात कर प्रसन्नता जाहिर की और आभार जताया। 
विज्ञापन


वर्ष 2017 में धनेली (सांकरा) के ग्रामीण दादूलाल यादव, अमृतलाल साहू, गुलाब सिंह सहित 30 ग्रामीणों ने खुद का मकान बनाने के लिए जमीन खरीदने का सोचा, तब उनका संपर्क एक स्थानीय माध्यम से हुआ। जिसमें अपनी जमीन बताकर सौदा किया। ग्रामीण दादू लाल का कहना है कि विक्रय ने अपनी जमीन दिखाकर इकरारनामा कराया, प्रत्येक प्लॉट की कीमत करीब ढ़ाई से तीन लाख रूपए थी। सभी ग्रामीणों द्वारा कुछ पैसे एडवांस में दिए गए, वहां जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रहा था, तभी कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के जनदर्शन में पहुंचे। 
विज्ञापन


कलेक्टर के समक्ष जमीन रजिस्ट्री कराने का आग्रह किया। कलेक्टर ने रायपुर एसडीएम नंदकुमार चैबे को निर्देशित किया। संबंधित अनुविभाग कार्यालय द्वारा प्रक्रियाओं को जल्द पूर्ण कराया गया और बाधाएं भी दूर की गई, इससे जल्द रास्ता निकला और उनकी जमीन की रजिस्ट्री हो गई। अब ग्रामीण अपने आशियाने के सपनों को साकार कर सकेंगे। लंबे समय से आशियाना का सपना संजोए ग्रामीणों का अब अपना खुद का घर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed