फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villagers protest on Bilaspur Katghora road demanding compensation for construction of NH130

NH-130 निर्माण मुआवजा मामला : पांच साल से खा रहे दर-दर की ठोकरें, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Fri, 28 Jul 2023 04:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Jul 2023 04:35 PM IST
सार

नेशनल हाइवे 130 निर्माण में हुए नुकसान का मुआवजा से न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मोहनपुर सुतर्रा मार्ग के पास चक्काजाम कर दिया। मौके पर एसडीएम व तहसीलदार ने मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
Villagers protest on Bilaspur Katghora road demanding compensation for construction of NH130
प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाइवे 130 निर्माण में मुआवजा की मांग को लेकर कटघोरा जुराली के लोग काफी समय से आंदोलन करते आ रहे हैं। लगभग 5 साल से प्रभावित ग्रामीण मुआवजे के लिए राजस्व विभाग व निर्माण कंपनी के पास जाकर दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने बिलासपुर से कटघोरा नेशनल हाइवे 130 मोहनपुर सुतर्रा मार्ग के पास चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन


लगभग 2 घंटे चले चक्काजाम की वजह से लंबी दूरी के वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां आपात स्थिति में वाहनों को जाने दिया। इसमें एंबुलेंस को विशेष तौर पर जाने दिया गया। एसडीएम व तहसीलदार की उपस्थिति में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान यह सहमति बनी कि एक माह के भीतर सभी लंबित मुआवजा मामलों का निराकरण कर मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। राजस्व विभाग द्वारा लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


कटघोरा थाना पुलिस ने राजस्व अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बनी सहमति के बाद चक्काजाम को समाप्त कर लंबी लगी वाहनों की कतार को समाप्त किया। जाम लगे वाहनों को खाली कराया और भीड़ को शांत कराते हुए लोगों को समाझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed