{"_id":"65070e6a3d05a7527407f643","slug":"villagers-blocked-roads-in-rajnandgaon-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम: शख्स की मौत पर मुआवजा और सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम: शख्स की मौत पर मुआवजा और सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन
Sun, 17 Sep 2023 08:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 17 Sep 2023 08:04 PM IST
सार
राजनांदगांव में हल्दी सरगी मार्ग में लगातार हो रहे हादसे और सड़क निर्माण नहीं किए जाने को लेकर आज ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया।
विज्ञापन
राजनांदगांव में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनांदगांव में हल्दी सरगी मार्ग में लगातार हो रहे हादसे और सड़क निर्माण नहीं किए जाने को लेकर आज ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया। सुबह से ही ग्रामीण सड़क निर्माण किए जाने और कल एक व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा सड़क के किनारे पंडाल लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग आठ घंटे चले चक्का जाम और प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक समझाइए के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
सुरगी के सरपंच आनंद साहू ने बताया कि आठ महीना पूर्व यहां भेट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां सड़क निर्माण की बात कही गई थी हल्दी से कुम्हालोरी मार्ग तत्काल बनाए जाने की भी बात कही गई थी इसके साथ ही एमबीबीएस डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था की भी बात कही गई थी। लेकिन कल एक हादसे में गांव के एक व्यक्ति की जान चली गई इस मामले में कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकला। जिसके कारण आज ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन