फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villager dies of electrocution in Korba

Korba: करंट लगने से ग्रामीण की हुई मौत, सरकारी हैंडपंप को बोरवेल बनाए जाने पर विवाद

Fri, 12 Apr 2024 09:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 12 Apr 2024 09:43 PM IST
सार

कोरबा जिले में करंट लगने से ए ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोरवेल के लिए ली गई बिजली की लाइन की चपेट में आने से यह घटना हुई है। 

विज्ञापन
Villager dies of electrocution in Korba
करंट लगने से ग्रामीण की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा थाना क्षेत्र के सुपातराई गांव में करंट लगने से ए ग्रामीण की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर पंचायत के सरपंच और पूर्व सरपंच में ठन गई है। वहीं, सरकारी हैंडपंप को बोरवेल बनाए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन


मृतक के पुत्र कैलाश कंवर ने बताया कि बोरवेल के लिए ली गई बिजली की लाइन की चपेट में आने से यह घटना हुई है। बोरवेल किसके द्वारा लगाया गया और इसका उपयोग किस तरह से हो रहा था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसे जब ग्रामीणों ने सूचना दी तब मौके पर जाकर देखा कि उसके पिता करंट में चिपक गए हैं और उनकी मौत हो चुकी थी, तब उसने जाकर इसकी जानकारी घरवालों को दी।
विज्ञापन


करंट से मौत होने के बाद गांव में माहौल बदल गया और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। वहां दो पक्ष बोरवेल के लिए आमने-सामने आ गए और दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। घटनाक्रम को लेकर सरपंच पति संतराम कंवर का कहना है कि गांव में लोगों को जलापूर्ति के लिए छह जगह पर बोरवेल लगाए गए हैं। इनमें से कुछ की स्थापना हैंडपंप में ही की गई है, जो सरकारी फंड से स्थापित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतराम कंवर ने कहा कि जहां पर घटना हुई, उस हैंडपंप पर किरण पटेल के द्वारा कथित रूप से बोरवेल लगा लिया गया है। पूर्व में विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है। सरकारी बोरवेल होने के बावजूद आसपास के लोगों को यहां से पानी की सुविधा नहीं मिल रही है और यह शिकायत मेरे पास आई है। सरपंच के इस आरोप को पूर्व सरपंच मनहरण पटेल ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि किरण पटेल उनकी पत्नी हैं, जबकि संबंधित बोरवेल भाई के यहां लगा हुआ है, जो उनका खुद का है। लंबे समय से इसका उपयोग हो रहा है और इसे लेकर विवाद की स्थिति नहीं है। हाल में हुई घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed