Balrampur Ramnujganj: हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, वहीं सर्पदंश से मासूम और आकाशीय बिजली से अधेड़ की हुई मौत
बलरामपुर रामनुजगंज ग्राम बगरा में बीती रात पैदल घर लौट रहे ग्रामीणों का सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने एक ग्रामीण को धक्का देकर गिरा दिया एवं दूसरे ग्रामीण को पटककर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पे ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामनुजगंज ग्राम बगरा में बीती रात पैदल घर लौट रहे ग्रामीणों का सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने एक ग्रामीण को धक्का देकर गिरा दिया एवं दूसरे ग्रामीण को पटककर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पे ही मौत हो गई वही साथी भी हमले में घायल हो गया। घटना की सूचना पर देर रात वन अमला मौके पर पहुंचा। मृतक ग्रामीण के शव द्वारा पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया । रेंजर संतोष पांडे के द्वारा तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कृष्णनगर, धमनी निवासी राजाराम सिंह (45) अपने साथी लक्ष्मण सिंह (50) के साथ ग्राम चाकी गया था। वहां से दोनों देर रात जंगल के रास्ते पैदल ही घर लौट रहे थे। बगरा मोड़ के पास वे गोठान के पास सुस्ताने के लिए बैठे थे। मौके पर अकेले विचरण कर रहा हाथी पहुंच गया। हाथी ने लक्ष्मण सिंह को सूंढ़ से धक्का दिया तो वह गिर गया। हाथी ने राजाराम सिंह को सूंढ़ से उठाकर पटक दिया एवं कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। धक्का दिए जाने से गिरने के बाद लक्ष्मण सिंह मौके से किसी तरह भागने में कामयाब हो गया। उसने बगरा पहुंच ग्रामीणों को हाथी के हमले की सूचना दी। ग्रामीणों ने वनविभाग को हाथी के पहुंचने की सूचना दी। रात में ही वनविभाग मौके पर पहुंच गया एवं हाथी से दूर रहने की सलाह देर मुनादी कराई। घायल लक्ष्मण सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक ग्रामीण के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। रेंजर संतोष पांडे के द्वारा स्वजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई।
रेंजर संतोष पांडेय ने बताया कि उक्त हाथी अपने दल से अलग होकर बगरा पहुंचा है। हाथी के पास के जंगल में मौजूद होने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है। शाम ढलने के बाद लोगों को बाहर न निकलने कहा गया है। बगरा सहित आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है।
बलरामपुर रामानुजगंज दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम की मौत सांप काटने से हो गई वहीं दूसरे घटना में बुजुर्ग की मौत खेत में पानी पटाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। पहली घटना ग्राम गम्हरिया एवं दूसरी घटना महवीरगंज की है दोनों घटना में रामानुजन थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गम्हरिया के 5 वर्षीय मासूम सुरेंद्र कोरवा पिता बबलू कोरवा को अपने घर मे सुबह 3 बजे के करीब सोने के दौरान बाएं पैर में सांप काटने के बाद तुरंत उसकी मृत्यु हो गई। वही ग्राम गम्हरिया के 58 वर्षीय रामलाल नागवंशी अपने खेत में पानी पटा रह था इसी दौरान बीती रात आकाशीय बिजली उनकी मृत्यु हो गई दोनों घटना पर रामनुजगंज थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।