{"_id":"679a5f556bad045e9d0f11f4","slug":"villager-commits-suicide-by-hanging-in-raigarh-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 29 Jan 2025 10:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:34 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अधेड़ ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विस्तार
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ग्राम पंडरीमहुआ निवासी जगरू (45) पुत्र दीनाराम बैगा की लाश आज शाम धरमजयगढ़ क्षेत्र के दुर्गापुर कॉलोनी के पास स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जगरू मजदूरी का काम करता था। बीते कुछ समय से किसी अज्ञात कारणों से परेशान रहता था। इसी के तहत अज्ञात कारणवश उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह पता नहीं चल सका है कि मृतक ने आखिरकार किन कारणों से तंग आकर आत्मधाती का यह कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन