फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Village Panchayat Dumarpani Kanker district receives National Water Award in Chhattisgarh

Chhattisgarh: कांकेर जिले के ग्राम पंचायत डूमरपानी को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार,जल संरक्षण में रचा नया इतिहास

Wed, 12 Nov 2025 01:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Nov 2025 01:23 PM IST
सार

नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत डूमरपानी को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 में ‘सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत’ श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Village Panchayat Dumarpani Kanker district receives National Water Award in Chhattisgarh
ग्राम पंचायत डूमरपानी को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले ने एक बार फिर जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान बनाई है। नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत डूमरपानी को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 में ‘सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत’ श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान डूमरपानी पंचायत के सतत जल संरक्षण और प्रबंधन के प्रभावी प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना है।
विज्ञापन


यह पुरस्कार जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण में स्थानीय निकायों के नवाचारपूर्ण कार्यों को प्रोत्साहित करना है। ग्राम पंचायत डूमरपानी ने मनरेगा और अन्य विभागीय योजनाओं के अभिसरण से जल स्रोतों के पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन, और निस्तारी तालाबों के संरक्षण जैसे कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते पंचायत को यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह 18 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा। जिला पंचायत सीईओ के अनुसार, यह कांकेर जिले के लिए जल प्रबंधन क्षेत्र में लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2023 में नरहरपुर ब्लॉक की ही मासूलपानी ग्राम पंचायत को इसी श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने ग्राम पंचायत डूमरपानी के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों, जिला पंचायत टीम और ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता जनसहभागिता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। डूमरपानी की इस उपलब्धि ने न केवल कांकेर जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed