फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Video viral of on duty police drinking alcohol goes in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पुलिस का जाम छलकाते वीडियो वायरल: मदहोश होने पर सड़क पर ही सो गया, ऑन ड्यूटी में था जवान

Sun, 01 Sep 2024 03:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Sep 2024 03:16 PM IST
सार

पुलिस जवान का नशे में चूर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जवान बेफिक्र होकर बैठाया हुआ है और शराब पी रहा है। इसके बाद वह सड़क पर ही सो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
 

विज्ञापन
Video viral of on duty police drinking alcohol goes in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ पुलिस का जाम छलकाते वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ओर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर खुद आरक्षक आराम से बैठकर जाम छलका रहा है। पुलिस जवान का नशे में चूर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जवान बेफिक्र होकर बैठाया हुआ है और शराब पी रहा है। इसके बाद वह सड़क पर ही सो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

 
पुलिस जवान नशे में इतना चूर हो गया था कि गंदगी में सो रहा था, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने उसका हाथ-पैर पकड़कर सड़क के किनारे किया। इसके बाद लोग उसे नींद से जगाने की कोशिश किए, लेकिन वह मदहोश पड़ा हुआ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान के चेहरे में पानी डालकर उसे उठाने की कोशिश की। इस घटना को मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है।  
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये जवान किसी बटालियन से रायपुर शहर में ड्यूटी करने के लिए पहुंचा था। वीडियो आमानाका के नीचे स्थित ब्रिज का बताया जा रहा है। मामले में रायपुर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान के बटालियन का पता किया जा रहा है। इसके बाद पूरी रिपोर्ट बटालियन के कमांडर सौंपी जाएगी। जवान की पहचान नहीं ही पाई है। पुलिस अधिकारी अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed