Janjgir Champa: कुत्ते की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पशु प्रेमियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चाम्पा जिला के नैला उप थाना में बुधवार को पशु प्रेमियोँ की भीड़ पहुंची और कन्हाई बंद गांव के एक युवक द्वारा सोशल मिडिया में वायरल किये गए वीडियो पर कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में कन्हाई बंद का एक युवक स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वीडियो को आरोपी ने अकाउंट से अपलोड किया है और धुंआ उड़ाते हुए म्यूजिक भी डाला है। इस वीडियो को लेकर बिलासपुर के पशु प्रेमी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात कर मामले की जानकारी दी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई कर मांग की थी।