{"_id":"6787463b8f1d30affb035425","slug":"vice-president-dhankhar-will-come-to-chhattisgarh-today-will-attend-convocation-of-guru-ghasidas-university-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति धनखड़ आज छत्तीसगढ़ आएंगे: गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति धनखड़ आज छत्तीसगढ़ आएंगे: गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Wed, 15 Jan 2025 10:53 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:53 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे तक अपनी धर्मपत्नी के साथ रायपुर आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति धनखड़ आज छत्तीसगढ़ आएंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे तक अपनी धर्मपत्नी के साथ रायपुर आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अपनी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ बिलासपुर आएंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर दो बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे।
उपराष्ट्रपति दोपहर तीन बजे से चार बजे तक गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति इसके पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से संध्या 4.50 बजे रायपुर माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और पांच बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।