फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vice President convened Janata Darbar listened to people concerns in Rajnandgaon

Rajnandgaon: विस अध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी सनस्या, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 05 Jan 2024 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज अपने विधायक कार्यालय में क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये।

विज्ञापन
Vice President convened Janata Darbar listened to people concerns in Rajnandgaon
विधानसभा अध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज अपने विधायक कार्यालय में क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये।

विज्ञापन

 

रमन सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव के दौरे पर पहुंचे हुए हैं।इस दौरान उन्होंने अपने विधायक कार्यालय में जनदर्शन लगाते हुए क्षेत्र की जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी।जहां विभिन्न संगठन के लोगों सहित अन्य लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर डॉ रमन सिंह को अवगत कराया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने निर्देशित किया गया। इस दौरान डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि लोग अपनी अलग-अलग समस्याएं लेकर आए हैं। 

विज्ञापन

 

इसके निराकरण को लेकर निर्देशित किया गया है। वहीं उन्होंने पिछले पांच साल में विधानसभा क्षेत्र के रुके हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने की बात कहीं और राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल को बैठक लेकर समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

समय समय पर डॉ रमन सिंह अपने विधानसभा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते जन दर्शन, जैन चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं।हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद डा.रमन सिंह ने अपना पहला जनदर्शन लगाया है।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आवास,सड़क,पानी सहित विभिन्न समस्याओं से डॉ रमन सिंह को अवगत कराया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed