{"_id":"6583edc18ff11543420baf36","slug":"vice-chancellor-of-pandit-sunderlal-sharma-university-received-threatening-letter-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आपका बेटा कहां घूमता है, हमें जानकारी है': सुंदरलाल शर्मा विवि के वीसी को मिला लेटर, वेतन न बढ़ाने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आपका बेटा कहां घूमता है, हमें जानकारी है': सुंदरलाल शर्मा विवि के वीसी को मिला लेटर, वेतन न बढ़ाने पर दी धमकी
Thu, 21 Dec 2023 01:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:18 PM IST
सार
वेतन बढ़ाने और भर्ती को लेकर पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति को एक धमकी भरा पत्र मिला है। कुलपति ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति को एक अनजान पत्र मिला है। पत्र के माध्यम से उन्हें धमकी दी गई है। कुलपति ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कोनी थाने में की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपती ने बताया कि पंडित सुंदरलाल विश्वविद्यालय के कुलपति को एक अंजान पत्र के माध्यम से किसी अज्ञात के द्वारा उन्हें धमकी दी गई है। पत्र मे लिखा है 'नए लोगों की भर्ती मत करना। कुछ लोगों का वेतन बढ़ा दिए हो हमारा वेतन नहीं बढ़ाते हो। आपका बेटा कहां घूमता फिरता है, इसकी हमें जानकारी है। वेतन नहीं बढ़ाने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
इसके बाद कुलपति डॉक्टर सिंह ने लिखित मे इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर कोनी पुलिस धमकी देने वाले सख्त व पत्र की जांच मे जुटी है। पूरे मामले में कोनी थाना के प्रभारी गोपाल सतपति ने कहा कि कुलपति को एक पत्र आया था, जिसमें 44 लोगों का वेतन बढ़ाने और बाकी लोगों का वेतन न बढ़ाने व भर्ती मामले में उन्हें धमकी दी गई है। फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन