{"_id":"684825162b2cc9d65d002c71","slug":"vhp-raipur-provincial-training-concluded-discussion-on-organization-expansion-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: विहिप का प्रांत प्रशिक्षण संपन्न; संगठन के विस्तार पर हुआ मंथन,जनसेवा को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: विहिप का प्रांत प्रशिक्षण संपन्न; संगठन के विस्तार पर हुआ मंथन,जनसेवा को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
Tue, 10 Jun 2025 05:59 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:59 PM IST
सार
VHP Raipur provincial training: विश्व हिंदू परिषद प्रान्त परिषद का प्रांत प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। यह 30 मई से 8 जून 2025 तक सदाणी दरबार रायपुर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विहिप का प्रांत प्रशिक्षण संपन्न
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VHP Raipur provincial training: विश्व हिंदू परिषद प्रान्त परिषद का प्रांत प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। यह 30 मई से 8 जून 2025 तक सदाणी दरबार रायपुर में आयोजित किया गया। इसमें प्रांत के सभी जिलों से चयनित 56 विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति शामिल हुए। 10 दिन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विहिप रायपुर महानगर के जिला मंत्री बंटी कटरे ने बताया कि रायपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्य को गति देने का संकल्प लिया गया। 10 दिन चले इस कठिन प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के दायित्वान प्रशिक्षक एवं प्रांत स्तर के दायित्वान कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण दिये।
विज्ञापन
संगठन के विस्तार पर हुआ मंथन
प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थियों को शारीरिक बौद्धिक सत्संग आंदोलन एवं अन्य संगठन आत्मक विषयों को विस्तृत रूप से समझाया गया कि किस प्रकार से विश्व हिंदू परिषद के कार्य को घर-घर तक पहुंचना है। हिंदुओं को कैसे संगठित करना है। धरातल स्तर पर कार्य में आने वाली बधाओं एवं प्रशासन से कैसे सामंजस्व बनाकर कार्य के मध्य आने वाले बाधाओं को कैसे दूर किया जाए। इस पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। वर्ग अधिकारी के रूप में प्रांत मंत्री विभूतिभूषण पांडे, प्रांत संगठन मंत्री नंददास पूरे समय वर्ग में उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बताय कि वर्ग पालक के रूप में क्षेत्र सामाजिक समरसता प्रमुख राजकुमार जबलपुर से आए हुए अधिकारी ने अपना पूरे 10 दिन का समय दिया। दीक्षांत समारोह में दिल्ली से पहुंचे विहिप केंद्र मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरीश व सदाणी दरबार के प्रमुख संत युधिष्ठिर लाल महाराज ने प्रशिक्षकों को प्रेरणाप्रपद बौद्धिक से संबोधित किया। प्रान्त सतसंग प्रमुख सुनील वर्मा , जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा , जिला सह मंत्री देवेंद्र शर्मा वर्ग में उपस्थित रहे। संपूर्ण वर्ग व्यवस्था प्रमुख रूप से रायपुर महानगर जिला मंत्री बंटी कटरे ने अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्था को संभाले रखा।